उत्तरप्रदेश

मेरठ में जीजा ने ही सिपाही दुष्यंत को मारी थी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने बुधवार शाम सिपाही को गोली मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी क्राइम अनित कुमार के निर्देश में लगाई गई टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि आपसी विवाद में कहासुनी हो गई थी, जिस में गोली मारी गई।
आपको बता दें की बीते रविवार को सिपाही दुष्यंत को गोली उस समय मर दी गयी थी जब वह अपनी कार में सवार होकर से रात को जा रहे थे। बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी सिपाही दुष्यंत कुमार मेरठ में देहलीगेट थाने की पीआरवी 112 पर तैनात है। 8 अगस्त को सिपाही दुष्यंत का अवकाश था।

पुलिस ने बताया कि सिपाही दुष्यंत की फुफेरी बहन मेरठ के जैनपुर गांव में रह रही है। सिपाही रविवार रात अपनी फुफेरी बहन के यहां गया था। आरोप है कि सिपाही के जीजा सचिन का जीजा से विवाद हो गया। जहां दोनों में कहासुनी हुई, तभी आरोपी ने सिपाही को गोली मार दी। सिपाही के कूल्हे के पास गोली लगी। जिसका केएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिपाही को गोली मारने की घटना की सूचना पर एसपी क्राइम अनित कुमार व एसपी सिटी विनीत भटनागर मौके पर पहुंचे।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने 2 टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई थीं। सिपाही के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि आरोपी दुष्यंत निवासी जैनपुर को गिरफ्तार कर लिया है।गोली मारने वाला आरोपी दुष्यंत सिपाही का जीजा है।

Related Articles

Close